केजरीवाल की पत्नी का ट्विटर वार, LG को ट्वीट कर दी चेतावनी

Edited By vasudha,Updated: 18 May, 2018 06:19 PM

kejriwal wife sunita warns lg on twitter

उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जारी विवाद से हर कोई वाकिफ है। इसी बीच सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मैदान में उतर आई हैंं। उन्होंने ट्वीट के जरिए उपराज्यपाल पर जमकर भड़ास निकाली...

नेशनल डेस्क: उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जारी विवाद से हर कोई वाकिफ है। इसी बीच सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मैदान में उतर आई हैंं। उन्होंने ट्वीट के जरिए उपराज्यपाल पर जमकर भड़ास निकाली। यही नहीं सुनीता ने अनिल बैजल को कर्मों का फल भोगने के लिए भी चेताया।  


सीएम की पत्नी ने अपने ट्वीट में उपराज्यपाल को टैग कर लिखा कि आप जानते होंगे कि पूर्व एलजी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार के साथ जो किया उसके लिए वो खेद भी व्यक्त कर चुके हैं। मेरी विधवा बहन को परेशान करने के अलावा 'आप' सरकार का निरंतर उत्पीड़न करना अमानवीय है। ट्वीट में लिखा कि 'कर्म' कभी भी 'कर्ता' को नहीं छोड़ता है। इस ट्वीट को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और भाजपा विरोधियों ने भी रिट्वीट किया। हालांकि यह ट्विटर हैंडल वेरिफाइड नहीं है लेकिन इसे अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई बड़े नेता फॉलो करते हैं।

वहीं इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इसके जवाब में ट्वीट किया कि पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग की बीमारी का कारण मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों का भ्रष्टाचार उजागर करना है। यह ट्वीट वर्तमान उपराज्यपाल को चेतावनी है कि अगर आप केजरीवाल के भ्रष्टाचार पर बोले तो? बता दें कि सुनीता केजरीवाल कपिल मिश्रा और मोदी सरकार को भी ट्विटर पर टक्कर दे चुकी हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!