मोहब्ब्त क्या क्या न करवाए साहब...जी हां। इसका जीवंत उदाहरण है दक्षिण कोरिया की किम।
भोपाल : मोहब्ब्त क्या क्या न करवाए साहब...जी हां। इसका जीवंत उदाहरण है दक्षिण कोरिया की किम। किम नान योंग नाम की इस
लड़की की पहले तो भारतीय इमरान खान से दोस्ती हुई, फिर दोस्ती मोहब्बत में बदली और मोहब्बत के बाद दोनों ने अब शादी कर ली।
इन दोनों की शादी खजुराहो में हुई।
दोनों का निकाह काजी हाजी इकराम ने पढ़ाया। निकाह के बाद किम का नाम बदल दिया गया। उसका नया नाम है खुशी। खुशी बनी किम
शादी के वक्त बहुत खुश लग रही थी। उसका हंसता चेहरा इस बात का गवाह है। दोनों की मोहब्बत के बारे में बात करें तो दोनों कोरिया की राजधानी सियोल में किसी कंपनी में एक साथ काम करते थे। वहीं पर दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। खजुराहो के पास के इलाके राजनगर के रहने वाले इमरान की बारात भी राजनगर से ही निकली। किम नान योंग की उम्र 30 साल है। शादी में किम की मां भी मौजूद थीं।
ढूँढिये अपने सही जीवनसंगी को अपने ही समुदाय में भारत मैट्रिमोनी पर - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करे!महिलाओं के कपड़े पहन कर भागने वाला दूसरों के सिर कलम करने की बात कैसे कर सकता है: आज़म
NEXT STORY