कांग्रेस ने की किरण बेदी की 'हिटलर' से तुलना, चिपकाए पाेस्टर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 10:54 AM

kiran bedi hitler poster

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और राज्य सरकार के बीच विवाद तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

नई दिल्ली: पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और राज्य सरकार के बीच विवाद तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार काे बेदी ने अखबार के कुछ हिस्से को ट्वीट किया, जिसमें छपे पोस्टर में किरण बेदी की तुलना हिटलर से की गई थी। तस्वीर में किरण बेदी को हूबहू हिटलर की तरह दिखाया गया है। अपने ट्वीट में उन्हाेंने लिखा, इस किताब में एक और चैप्टर जुड़ गया, जिसमें लेखक खुद शामिल है। यह पोस्टर राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगवाए गए हैं। एक अन्य पोस्टर में उनकी तुलना हिंदू देवी से की गई है, जिसमें उनके हाथ में कई नेताओं के सिर दिखाए गए हैं।

'CM ने किरण बेदी पर लगाए थे अाराेप'
सीएम नारायणसामी ने किरण बेदी पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही ये भी कहा था कि वह पुडुचेरी सरकार की गुप्त जानकारियां ट्विटर पर शेयर करती हैं। बता दें कि पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है। 2016 में वहां विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया था। इसके उपरांत  नारायणसामी काे पुडुचेरी का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!