गणतंत्र दिवस परेड से पहले जानें कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Edited By Updated: 25 Jan, 2023 11:35 PM

know how the weather will be before the republic day parade

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम स्तर का कोहरा रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान दृश्यता का स्तर 200 मीटर तक रह सकता है

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम स्तर का कोहरा रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान दृश्यता का स्तर 200 मीटर तक रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: नौ और 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया, “ बृहस्पतिवार सुबह शहर में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे।”

विभाग के अनुसार, 'बहुत घना' कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है, जबकि घना कोहरा होने पर 51 से 200 मीटर और मध्यम कोहरा होने पर 201 से 500 मीटर होती है। दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में इस बार सर्दी के मौसम में अब तक बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने इसके लिए नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी को जिम्मेदार ठहराया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!