महंगाई के खिलाफ एनपीपी का प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई झड़प

Edited By Monika Jamwal,Updated: 21 Jul, 2021 11:36 PM

knpp protest against bjp in jammu

जम्मू कश्मीर नैशनल पैंथर्स पार्टी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज प्रदर्शन किया।

जम्मू: जम्मू कश्मीर नैशनल पैंथर्स पार्टी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज प्रदर्शन किया। गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला जलाया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार जिम्मेदार है महंगाई के लिए और पिछले कुछ वर्षों से लोगों को गैस, पेट्रोल और डीजल के लिए बढ़ते दामों का सामना करना पड़ रहा है।

PunjabKesari
पैंथर्स पार्टी ने जम्मू प्रेस क्लब से अपना प्रदर्शन शुरू किया और उसे सिविल सेक्टरेट की तरफ ले जाने का भरसक प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। वहीं पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। मीडिया से बात करते हुये पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह ने कहा कि एक्साइज् डूटी भारी भरकम कर दी। लोगों पर वैट थोप दिया और जीएसटी के साथ सीएसजीएसटी भी वसूला जा रहा है। लोगों को ठगा जा रहा है।

PunjabKesari
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों की समस्याओं को हल करने में नाकाम रही है। हर्षदेव ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया। लोगों के घावों पर सरकार ने नकम छिड़कने का काम किया। सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में सब्जी लोगांे की पहुंच से दूर हो गई। इस मौके पर राजेश परगोत्रा, गगन प्रताप सिंह, खजूर सिंह और राजेश्व संब्याल जैसे नेता मौजूद थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!