कृष्ण भक्त ने गाया महाभारत का टाइटल ट्रेक, गले से निकाली शंख की आवाज...सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Edited By Seema Sharma,Updated: 20 Sep, 2021 05:21 PM

krishna bhakt sang the title track of mahabharata

सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल मुस्लिम शख्स ने महाभारत का टाइटल ट्रेक गाया, इतना ही नहीं उसने अपने गले से शंख की आवाज भी निकाली।

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल मुस्लिम शख्स ने महाभारत का टाइटल ट्रेक गाया, इतना ही नहीं उसने अपने गले से शंख की आवाज भी निकाली। इस वीडियो को Doctor Nagar नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा-कुछ वीडियो बहुत आह्लादित कर जाते हैं।

 

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मुस्लिम शख्स सड़क पर खड़े लोगों को महाभारत सीरियल का ट्रेक गाकर सुना रहा है, जहां पर महाभारत के ट्रेक में शंख की आवाज आती है, वहां वह मुंह से आवाज निकालते दिखा। लोग इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं।

 

एक यूजर ने लिखा कि 'दूसरों के धर्म को सम्मान देने से कभी अपना धर्म छोटा या धर्म को खतरा नहीं होता।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'बहुत ही सुन्दर बात कही आपने , बस यही एक अमन शांति और परस्पर सहयोग के साथ उन्नति के साथ आगे बढ़ने का।' एक यूजर ने लिखा कि कमाल कर दिया चाचा जी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!