Edited By Pardeep,Updated: 29 Sep, 2019 10:30 PM
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पूर्ववर्ती जनता दल(सेक्युलर)- कांग्रेस गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान वोक्कालिगा संप्रदाय के संत निर्मलानंद स्वामीजी का फोन टैप करवाये जाने के आरोपों का खंडन किया है। कुमारस्वामी ने अपने ट्वीट में...
बेंगलुरूः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पूर्ववर्ती जनता दल(सेक्युलर)- कांग्रेस गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान वोक्कालिगा संप्रदाय के संत निर्मलानंद स्वामीजी का फोन टैप करवाये जाने के आरोपों का खंडन किया है।
कुमारस्वामी ने अपने ट्वीट में कहा,‘‘ इस आरोप से उन्हें बहुत पीड़ा पहुंची है।'' जद(एस) नेता ने कहा कि विवादों में उनका नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने फोन टैपिंग का मामला प्रकाश में आने के बाद पिछले महीने इस मामले की जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) को सौंप दिया था।