ललिता आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, न्यायिक हिरासत में रोहित के पिता

Edited By ,Updated: 21 Oct, 2016 07:03 PM

lalita suicide case

दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार के पिता को उसकी पत्नी ललिता के कथित आत्महत्या...

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार के पिता को उसकी पत्नी ललिता के कथित आत्महत्या मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ललिता ने रोहित और अपने ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। रोहित के पिता विजय सिंह को लिंक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।


पुलिस ने उससे हिरासत में पूछताछ की मांग नहीं की तो अदालत ने चार नवंबर तक विजय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि विजय को पश्चिम दिल्ली के नांगलोई थाने में आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक थे और उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।   नौसेना में काम करने वाले रोहित को शुक्रवार दोपहर मुंबई में दिल्ली पुलिस के दल ने गिरफ्तार किया।


कबड्डी खिलाड़ी को मुंबई की अदालत के समक्ष पेश करने के बाद दिल्ली में पेश किया जाएगा। ललिता ने कथित तौर पर नांगलोई में अपने माता-पिता के घर पर 17 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट के साथ-साथ छोड़े गए ऑडियो और वीडियो क्लिप में उसने आरोप लगाया था कि उसके सास-ससुर ने छोटे-छोटे मुद्दे पर उसे प्रताडि़त किया और रोहित ने उसे उसकी जिंदगी से चले जाने को कहा था।
 

रोहित और उसके पिता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था और रोहित और उसके पिता की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस के दो दल गठित किए गए। ललिता के आत्महत्या करने के बाद वो फरार हो गए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!