Edited By Monika Jamwal,Updated: 04 Mar, 2019 01:31 PM
शहर के वार्ड नं.-19 में विकास कार्यों की कड़ी को नगर परिषद ने जारी रखा हुआ है।
कठुआ : शहर के वार्ड नं.-19 में विकास कार्यों की कड़ी को नगर परिषद ने जारी रखा हुआ है। नगर परिषद द्वारा इन गलियों के निर्माण कार्य शुरू करवाए गए। नगर परिषद प्रधान नरेश कुमार के अलावा पार्षद राहुल देव भी इस मौके पर मौजूद रहे। इससे पहले स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि यहां अलग अलग तीन लेन ड्रेन का कार्य शुरू करवाया गया है। दस लाख की लागत से यह कार्य होंगे। लोगों लोअर शिवा नगर इलाके में यह कार्य हो रहे हैं जबकि अन्य आसपास की वार्डों में भी कार्य किए जाएंगे। इससे पहले पार्षद राहुल देव ने विभिन्न गलियों में जाकर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण करवाने वालों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।