महाराष्ट्र : हिंगोली में पटाखों के गोदाम में भीषण आग, 2 लोगों की मौत

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 12:48 AM

maharashtra massive fire at firecracker warehouse in hingoli 2 dead

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सोमवार देर शाम पटाखों के एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना करीब आठ बजे घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र मारवाड़ी गली में हुई।

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सोमवार देर शाम पटाखों के एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना करीब आठ बजे घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र मारवाड़ी गली में हुई।

अधिकारी ने बताया कि गोपाल बस्तवार के स्वामित्व वाले गोदाम में आग तेजी से फैल गई और आग बुझाने के लिए भेजी गई दमकल की एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि पटाखों में विस्फोट होने के कारण रुक-रुक कर हो रहे धमाकों और आग की लपटों से इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारी ने बताया कि कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुछ दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया, "घटना में दो लोगों की मौत हो गई लेकिन शवों के बुरी तरह झुलस जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है।"

अधिकारी ने बताया, "हिंगोली शहर के पुराने हिस्से में स्थित यह इलाका काफी घनी आबादी वाला है और संकरी गलियों के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने भी आपात सेवाओं के कर्मियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं।" उन्होंने बताया कि इलाके में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है और आग पर काबू पाने के लिए अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का अभियान पूरा होने के बाद ही इसके कारण का पता चल सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!