मालदीव ने रक्षा प्रदर्शनी में शामिल होने के भारत के निमंत्रण को ठुकराया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Apr, 2018 08:43 PM

maldives rejects india s invitation to join defense exhibition

मालदीव ने रक्षा प्रदर्शनी में मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के भारत के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। हथियारों और सैन्य उपकरणों की द्विवाॢषक प्रदर्शनी अगले हफ्ते चेन्नई में होगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मालदीव के इस निर्णय को नई दिल्ली के...

नई दिल्ली: मालदीव ने रक्षा प्रदर्शनी में मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने के भारत के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। हथियारों और सैन्य उपकरणों की द्विवाॢषक प्रदर्शनी अगले हफ्ते चेन्नई में होगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मालदीव के इस निर्णय को नई दिल्ली के लिए झटका माना जा रहा है जिसने इस वर्ष की शुरुआत में प्रायद्वीप में आपातकाल लगाने के लिए अब्दुल्ल यामीन की सरकार की आलोचना की थी। सूत्रों ने बताया कि मालदीव ने नई दिल्ली को बता दिया है कि इसके रक्षा मंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं और इसलिए उनके लिए प्रदर्शनी में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना संभव नहीं है। प्रदर्शनी दक्षिण चेन्नई के तिरूविदानदाई में 11 से 14 अप्रैल तक चलेगी।

मालदीव ने फरवरी में ठुकराया था भारत का निमंत्रण
मालदीव ने भारत में छह से 13 मार्च तक होने वाले आयोजित होने आठ दिवसीय नौसेना अभ्यास मिलन में भी शामिल होने के निमंत्रण को फरवरी में ठुकरा दिया था। मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन द्वारा पांच फरवरी को आपातकाल की घोषणा करने के बाद भारत और मालदीव के बीच संबंध काफी खराब हो गए। भारत ने मालदीव में एक महीने के लिए आपातकाल बढ़ाने पर 21 फरवरी को कड़ी आपत्ति जताई थी। आपातकाल 45 दिनों बाद हटाया गया।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!