ममता बनर्जी ने BJP दफ्तर का तुड़वाया ताला, खुद पेंट कर मिटाया कमल का निशान

Edited By Seema Sharma,Updated: 03 Jun, 2019 01:02 PM

mamata banerjee breaks down the bjp office lock

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी और भाजपा के बीच शुरू हुई जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के दफ्तर पर कब्जा करने की खबर है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी और भाजपा के बीच शुरू हुई जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के दफ्तर पर कब्जा करने की खबर है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। ममता ने पहले इस दफ्तर का ताला तुड़वाया और भाजपा के पार्टी चिन्ह के ऊपर पेंट कर दिया। वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दावा है कि यह उसका दफ्तर है जिस पर भाजपा ने कब्जा कर लिया था।
PunjabKesari
30 मई को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट के साथ शपथ ले रहे थे उसी समय ममता बनर्जी बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में धरने पर बैठी थी। वह थोड़ी देर बाद भाजपा के दफ्तर पहुंची और अपने सामने ताला तुड़वाया और खुद पार्टी के चिन्ह पर पेंट किया, इतना ही नहीं ममता ने भाजपा के झंडे आदि भी उतरवा दिए। बंगाल की सीएम ने भाजपा के चिन्ह की जगह अपनी पार्टी का नाम लिखा।

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके दफ्तर पर कब्जा कर लिया था। अब ममता की अगुवाई में टीएमसी ने अपना कब्जा कर लिया है। वहीं राज्य में जय श्री राम बोलने पर राजनीति गर्माई हुई है। जहां ममता जयश्री राम के नारे पर फिर भड़क गईं वहीं बाद में उन्होंने सफाई दी कि भाजपा इस पर सियासी चाल चल रही है। उल्लेखनीय है कि ममता लोकसभा चुनाव के दौरान खुलकर भाजपा के खिलाफ मैदान में उतर आई थी। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी तक कर डाली थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!