फोन पर बोला-मेरा किडनैप हो गया है, रातभर ढूंढते रहे 600 पुलिसवाले...फिर सुबह हुआ कुछ ऐसा

Edited By Seema Sharma,Updated: 03 Dec, 2021 01:43 PM

man called his wife saying i am kidnapped 600 policemen searched him

दुनिया में अजब-गजब लोगों की कमी नहीं है। कुछ लोगों की अजीब हरकत से कितने लोग परेशान हो सकते हैं इस बात का शायद वो अंदाजा भी नहीं लगा सकते। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है महाराष्ट्र के नागपुर से।

नेशनल डेस्क: दुनिया में अजब-गजब लोगों की कमी नहीं है। कुछ लोगों की अजीब हरकत से कितने लोग परेशान हो सकते हैं इस बात का शायद वो अंदाजा भी नहीं लगा सकते। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है महाराष्ट्र के नागपुर से। नागपुर के हिंगना इलाके के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को फोन कर हड़कंप मचा दिया। पति ने अपनी पत्नी को फोन पर कहा कि कुछ लोग उसको किडनैप करके किसी अंजान जगह पर ले जा रहे हैं।

 

पति के इस फोन के बाद महिला ने तुरंत पुलिस में इसकी जानकारी दी और करीब 600 पुलिसकर्मी शख्स की तलाश में जुट गए। इसके बाद पुलिस घंटों इस केस में उलझी रही। काफी देर बाद जाकर पुलिस को पता चला कि किडनैप की खबर झूठी थी, शख्स ने नशे में अपनी पत्नी को फोन किया था। मंगलवार आधी रात को पत्नी को फोन करने और पुलिस को घंटों उलझाए रखने के बाद शख्स बुधवार सुबह अपने घर पहुंचा। उसने बताया कि ज्यादा शराब पीकर वह कहीं सो गया था।

 

मंगलवार की आधी रात को उसने अपनी पत्नी को फोन कर कहा था कि यहां एक सड़क हादसा हो गया है और इसके लिए कुछ लोग उसे दोषी ठहरा रहे हैं। उसने पत्नी को बताया कि वे लोग उसे जान से मारने के लिए एक बड़ी गाड़ी में किसी अज्ञात जगह पर ले जा रहे हैं। यह सब बोलने के बाद उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। पत्नी ने डर कर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और सारी बात बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसी समय छानबीन जारी कर दी पुलिस ने इसके बाद आईपीसी धारा 365 (अपहरण) का मामला दर्ज कर शख्स के फोन की लास्ट लोकेशन का पता लगाना शुरू किया।

 

डीसीपी रैंक के तीन अधिकारियों के नेतृत्व में 600 पुलिसकर्मी रातभर शख्स को ढूंढते रहे लेकिन उन्हें कोई सुरग नहीं मिला। इसके बाद बुधवार सुबह 7.30 बजे शख्स ने अपने एक दोस्त को फोन किया और बताया कि वह शराब पीकर कहीं सो गया था। इसके बाद पुलिस को सारी सच्चाई बताई गई। वहीं पुलिस ने बताया कि शख्स घर आ गया है। वहीं पुलिस ने संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि घरेलु कलह के चलते शायद शख्स ने अपनी पत्नी को डराने के चक्कर में इस तरह से कॉल की।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!