Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 03:51 PM
ट्रेन से गिरकर एक वैष्णो देवी यात्री की मौत हो गई है। मृतक की पहचान आनंद (35) उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आनंद अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी यात्रा के लिए कटरा जा रहा था।
जम्मू: ट्रेन से गिरकर एक वैष्णो देवी यात्री की मौत हो गई है। मृतक की पहचान आनंद (35) उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आनंद अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी यात्रा के लिए कटरा जा रहा था। वह टे्रन के जनरल कोच में खड़ा था और उसका हाथ फिसलने के कारण वह ट्रेन से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा उधमपुर जिले में हुआ। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। यात्रा के समय आनंद का परिवार भी उसके साथ था।