भारत में लॉन्च हुई Mercedes E Class LWB, 78.5 लाख रुपए है शुरुआती कीमत

Edited By Updated: 10 Oct, 2024 10:26 AM

mercedes e class lwb launched in india

Mercedes E Class LWB भारत में लॉन्च कर दी गई है। कंपनी ने इसे 3 वेरिएंट- E-Class 200, E-Class 220d और E-Class 450 4MATIC में पेश किया है। E-Class 200 की कीमत  78.5 लाख रुपए, E-Class 220d की कीमत 81.5 लाख रुपए और E-Class 450 4MATIC की कीमत 92.5 लाख...

ऑटो डेस्क. Mercedes E Class LWB भारत में लॉन्च कर दी गई है। कंपनी ने इसे 3 वेरिएंट- E-Class 200, E-Class 220d और E-Class 450 4MATIC में पेश किया है। E-Class 200 की कीमत  78.5 लाख रुपए, E-Class 220d की कीमत 81.5 लाख रुपए और E-Class 450 4MATIC की कीमत 92.5 लाख रुपए एक्स-शोरूम है। E-Class 200 वेरिएंट की डिलीवरी इस सप्ताह से शुरू होने जा रही है। वहीं E-Class 220d की डिलीवरी दिवाली के आसपास से शुरू होगी और E-Class 450 4MATIC की डिलीवरी नवंबर महीने के मध्य से शुरू होगी।

PunjabKesari


इंजन

Mercedes E Class LWB में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। E-Class 200 में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 194 bhp और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं E-Class 220d में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 197 bhp और 440 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और E-Class 450 4MATIC में 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 375 bhp और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सभी वेरिएंट में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

PunjabKesari


फीचर्स

इस गाड़ी में 12.3-इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 14.4-इंच की मुख्य इंफोटेनमेंट, 12.3-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन, 64 रंगों की कस्टमाइजेबल एम्बिएंट लाइटिंग, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, कई टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, ऑटो-डिमिंग IRVM, डैशबोर्ड-माउंटेड केबिन-फेसिंग कैमरा, रियर एसी वेंट, बर्मेस्टर-सोर्स्ड 17-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, पावर्ड फ्रंट और रियर सीटें, आठ एयरबैग और एक ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

PunjabKesari

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!