किराया बढता रहा तो मेट्रो खत्म हो जाएगी: केजरीवाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 05:55 PM

metro will end if fares continue to grow kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो रेल के यात्रियों की संख्या में तेजी से गिरावट के लिए हाल में किराए में बढोतरी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि इस तरह तो दिल्ली मेट्रो खत्म ही हो जाएगी।

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो रेल के यात्रियों की संख्या में तेजी से गिरावट के लिए हाल में किराए में बढोतरी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि इस तरह तो दिल्ली मेट्रो खत्म ही हो जाएगी।
 

सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ है कि किराए में बढोतरी के बाद से दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या रोजाना तीन लाख कम हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार किराए में बढोतरी का विरोध कर चुकी है जबकि दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने वृद्धि को जायज बताया है। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि किराए में भारी वृद्धि से दिल्ली मेट्रो खत्म हो जाएगी। यदि यात्री इसका इस्तेमाल करना बंद कर देंगे तो फिर इससे क्या मकसद पूरा हो पाएगा।

 


दिल्ली मेट्रो का किराया 10 अक्टूबर को दूसरी बार बढ़ाया गया था। दिल्ली सरकार ने किराए में बढोतरी नहीं करने के कई सुझाव भी दिए थे किंतु इस पर कोई सहमति नहीं बन सकी थी। इससे पहले इसी वर्ष मई में मेट्रो का किराया बढ़ा था। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार सितम्बर में रोजाना मेट्रो यात्रियों की संख्या औसतन 27.4 लाख थी। यह संख्या अक्टूबर में लगभग 11 प्रतिशत घटकर 24.2 लाख रह गई। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!