ऑफ द रिकॉर्ड: मोदी सरकार : पिछले 5 सालों दौरान 4969 नक्सली वारदातें; 1321 की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 15 Oct, 2019 05:40 AM

modi government 4969 naxalite incidents during last 5 years death of 1321

महाराष्ट्र में नक्सलियों ने 2018 में पिछले 5 सालों में सबसे अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। हालांकि राज्य में इस दौरान इन वारदातों में सबसे कम लोग मारे गए। गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों अनुसार महाराष्ट्र में 2018 में नक्सलियों ने पिछले 5 सालों के...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में नक्सलियों ने 2018 में पिछले 5 सालों में सबसे अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। हालांकि राज्य में इस दौरान इन वारदातों में सबसे कम लोग मारे गए। गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों अनुसार महाराष्ट्र में 2018 में नक्सलियों ने पिछले 5 सालों के मुकाबले सबसे अधिक 75 वारदातों को अंजाम दिया जिनमें 12 लोग मारे गए। 
PunjabKesari
पिछले 5 सालों दौरान इससे पहले राज्य में एक वर्ष में सबसे अधिक 73 वारदातें 2016 में हुई थीं जिनमें 23 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले सबसे अधिक 28 लोगों की मौत वर्ष 2014 में हुई 70 वारदातों में हुई थी। 2018 में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इस तरह की 833 वारदातों को अंजाम दिया गया जिनमें 240 लोगों की मौत हुई। इसमें सबसे अधिक 392 वारदातें छत्तीसगढ़ में हुईं जिनमें 153 लोगों की मौत हुई। गृह मंत्रालय द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट अनुसार झारखंड सबसे अधिक नक्सली वारदातों वाला दूसरा राज्य रहा। वहां 205 वारदातों में 53 लोगों की जान गई। 
PunjabKesari
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि देशभर में 2014 से 2018 तक हिंसक नक्सली वारदातों में कुल 26.7 प्रतिशत की कमी आई। इनमें मरने वालों की संख्या में भी लगभग 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पिछले 5 सालों में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, प. बंगाल और अन्य राज्यों में कुल 4969 नक्सली वारदातों को अंजाम दिया गया। इनमें 1321 लोग मारे गए जिनमें से 2018 में सबसे कम 240 लोगों की मौत हुई। इस दौरान महाराष्ट्र में नक्सलियों ने 342 हिंसक वारदातों को अंजाम दिया जिनमें कुल 97 लोग मारे गए। सबसे अधिक 1954 वारदातें छत्तीसगढ़ में हुईं जिनमें 603 लोगों की मौत हुई। 

देशभर में नक्सली वारदातें 
वर्ष         वारदात            मृतक संख्या
2014      1091                310
2015     1089                230
2016     1048                278
2017       908                263
2018       833                240
कुल        4969              1321

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!