झूठ फैला रहे मोदी, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी, लोगों की दी गरीबी : तेजस्वी यादव

Edited By Pardeep,Updated: 22 Apr, 2024 12:38 AM

modi is spreading lies inflation and unemployment increased poverty of people

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने...

रांचीः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने देश के लोगों को महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी का तोहफा दिया है। उन्होंने भाज पा को 'बड़ी झूठी पार्टी' करार देकर उसका मजाक उड़ाया। 

रांची के प्रभात तारा मैदान में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की 'उलगुलान न्याय महारैली' को संबोधित करते हुए यादव ने दावा किया कि अगर विपक्षी दल तीन राज्यों झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में एकजुट होकर लड़ते हैं तो भाजपा केंद्र में सत्ता में नहीं लौटेगी। इन तीन राज्यों में लोकसभा की 134 सीट हैं। राजद नेता ने आरोप लगाया, ''मोदी जी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। वह झूठ का कारखाना, निर्माता, थोक विक्रेता और वितरक हैं। यह तानाशाह को बाहर का रास्ता दिखाने का (उपयुक्त) समय है।'' उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के 'तीन दामाद हैं' प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग, जिनका गैर-भाजपाई सरकारों के खिलाफ दुरुपयोग किया जा रहा है। 

इससे पहले रांची पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए 'अन्याय' के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुं‍हतोड़ जवाब देगी। तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य देश और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकना है। तेजस्वी यादव के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने भी रैली को संबोधित किया। 

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के एकजुट होने का दावा करते हुए यादव ने कहा, ''चार सौ सीट की फिल्म लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई है।'' भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं कि सत्तारूढ़ राजग मौजूदा लोकसभा चुनावों में 400 सीट का आंकड़ा पार करेगा। 'उलगुलान' रैली में कुल 28 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। भाजपा की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रैली को 'भारत की सबसे भ्रष्ट पार्टियों का जमावड़ा' करार दिया। उन्होंने कहा, ''देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है। वे जानते हैं कि अगर मोदी ने वादा किया है तो वह पूरा होगा।'' 

इस बीच भाजपा की राज्य इकाई ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए रैली के आयोजकों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने दावा किया, ''जिस तरह से विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दल खुलेआम वाहनों पर झंडे व बैनर लगाकर घूम रहे हैं और रैली के लिए पोस्टर व होर्डिंग लगा रहे हैं, यह आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि रांची लोकसभा सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!