स्काईमेट ने किया दावा, दिल्ली में 7 दिन पहले पहुंच सकता है मानसून

Edited By Seema Sharma,Updated: 04 Jun, 2018 12:31 PM

monsoon can reach delhi 7 days ago skymet

उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है, सभी को इतंजार है तो मानसून का। केरल में मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन इसका आगमन पूर्वी और उत्तरी भारत में ये धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वहीं निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट’ ने दावा किया है कि दिल्ली में...

नई दिल्लीः उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है, सभी को इतंजार है तो मानसून का। केरल में मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन इसका आगमन पूर्वी और उत्तरी भारत में ये धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वहीं निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट’ ने दावा किया है कि दिल्ली में मानसून इस बार सात दिन पहले पहुंच सकता है।

‘स्काईमेट’ ने दिल्ली-एनसीआर में 22 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली में 7 जून को प्री-मानसून एक्टिव होगा जोकि 15 जून तक काफी बढ़ जाएगा। प्री-मानसून ऐक्टिविटी 7 जून के आसपास शुरू होगी। 15 जून से यह काफी अधिक बढ़ जाएगी। इस बीच मैसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और तूफान उठ सकता है। स्काईमेट ने बताया कि मानसून उत्तरी भारत  की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। 25 जून तक मानसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी सक्रिय हो जाएगा। वहीं मौसम विभाग ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विभाग की तरफ से कहा गया कि इस पर कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगा। हालांकि मौसम विभाग ने आज दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई है। दिल्ली में आमतौर पर मानसून 29 जून तक पहुंचता है। हालांकि इससे पहले भी कई बार दिल्ली में मानसून समय से पहले पहुंचा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!