Edited By Parveen Kumar,Updated: 13 Nov, 2026 11:10 PM

बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। जीआरपी ने यह जानकारी दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम सात...
नेशनल डेस्क : बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। जीआरपी ने यह जानकारी दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे ट्रेन से कटकर महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह अभी साफ नहीं है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांधी नगर निवासी रामतेज पाल वन विभाग में चुतर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह मूल रूप से बहराइच जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रामतेज की पत्नी किरण देवी पाल (39), जुड़वा बेटियां कनिष्का व अनुष्का (सात), काव्या (पांच) के रूप में हुई है। रामतेज का दावा है कि कुछ समय से मानसिक तनाव के कारण किरण कभी-कभी आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात कहती थी।