मुंडका अग्निकांड: इमारत का मालिक गिरफ्तार, 27 शवों में 19 की पहचान बाकी

Edited By Updated: 15 May, 2022 10:53 PM

mundka fire building owner arrested

बाहरी दिल्ली में मुंडका स्थित उस इमारत के मालिक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां दो दिन पहले लगी भीषण आग में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मृतकों के परिजनों

नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली में मुंडका स्थित उस इमारत के मालिक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां दो दिन पहले लगी भीषण आग में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मृतकों के परिजनों के लिए इंतजार की घड़ी अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि 19 शवों की पहचान की जानी अब भी बाकी है। 

पुलिस के मुताबिक, घटना में मारे गए लोगों के शवों की पहचान के लिए मृतकों के परिवारों से जुड़े कम से कम 20 लोगों के डीएनए नमूने लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें उन आठ मृतकों के परिजन भी शामिल हैं जिनके शवों की पहचान पहले ही हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया अगले पांच-दस दिनों में पूरी होगी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग लगने की घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। उप राज्यपाल अनिल बैजल ने मुंडका इमारत आग की मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मंजूरी दे दी है। यह जांच छह सप्ताह में पूरी होगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा, ''हमें सूचना मिली थी कि मनीष लाकड़ा उत्तराखंड के हरिद्वार की ओर जा रहा है। हमने जाल बिछाया और दिल्ली तथा हरियाणा के कई स्थानों पर छापेमारी करने के बाद उसे घेवरा मोड़ पर पकड़ लिया।'' 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अग्निकांड के सिलसिले में रविवार को दिल्ली सरकार को नोटिस भेजा और कहा कि घटना को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली के अधिकारियों ने पिछले अनुभवों से बहुत कम सीखा है। रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) के एक विशेषज्ञ ने यहां कहा कि हड्डियों, जड़ों के साथ बाल, दांत, रक्त और शरीर के अन्य हिस्सों से नमूने एकत्र किए गए हैं। 

विशेषज्ञ ने कहा, "शनिवार को, हमारी टीम ने जले हुए मानव अवशेषों सहित नमूने एकत्र किए, जिनमें ज्यादातर हड्डियां और बाल हैं। जिन शवों की पहचान की गई है, उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात शवों की पहचान भी डीएनए प्रोफाइलिंग के माध्यम से की जाएगी।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!