राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगी, नेताजी भवन जाएंगी

Edited By Updated: 27 Mar, 2023 01:33 AM

murmu will be on a tour of west bengal from today

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 और 28 मार्च तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेगी।

नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 और 28 मार्च तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेगी। श्रीमती मुर्मू 27 मार्च को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद, वह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जोरासांको ठाकुरबाड़ी (श्री रवींद्रनाथ टैगोर) के घर जाएंगी।

उसी शाम, राष्ट्रपति कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन में भाग लेंगी। श्रीमती मुर्मू 28 मार्च को बेलूर मठ जाएंगी। वह कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। बाद में, वह शांतिनिकेतन जाएंगी, जहां वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!