Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Oct, 2017 08:03 PM
चौधरी नागर सिंह उर्फ नागो के बेटे ने जेल में आत्महत्या कर ली है। मृतक जतिन्द्र सिंह ने उधमपुर जेल में आत्महत्या की है। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया।
जम्मू: चौधरी नागर सिंह उर्फ नागो के बेटे ने जेल में आत्महत्या कर ली है। मृतक जतिन्द्र सिंह ने उधमपुर जेल में आत्महत्या की है। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया। जतिन्द्र सिंह वर्ष 2009 में अमनदीप सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद है। जम्मू में बिजनेस टायकून नागर सिंह का एक नाम है। जतिन्द्र सिंह उसका इकलौता पुत्र था जो एमएलसी दिपेन्द्र कौर के बेअे अमनदीप की हत्या के मामले में जेल बंद था।
पुलिस पहली दृष्टि में इसे आत्महत्या मान रही है। उधमपुर के एसएसपी मोहम्मद रइस भट्ट के अनुसार जतिन्द्र सिंह धारा 302 के तहत जेल में बंद था और उसे शनिवार को अस्पताल में मृत लाया गया। भट्ट के अनुसार रिपोर्ट आई है कि वो जेल के बाथरूम में लटका मिला। वो अपने ही कपड़ों से लटक गया था। शुरूआत में मामला आत्महत्या का लगता है पर फिर भी रिपोर्ट आने का इंतजार है।
क्या है जतिन्द्र सिंह मामला
वर्ष 2009 में पूर्व एमएलसी दिपेन्द्र कौर के घर के बाहर अमनदीप सिंह की हत्या हो जाती है। हत्या के मामले में जतिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया जाता है। कौर एक प्रभावशाली महिला है और उसके फारूक अब्दुल्ला एवं दिवंगत मुफ्ती सईद के साथ अच्छे रिश्ते थे। मामला मीडिया में आया तो इस मामले में उस समय के एसएसपी मनेाहर सिंह पर भी गाज गिरी। इंसपेक्टर सुलतान मिर्जा और एसएसपी मनोहर सिंह को कुछ समय इस मामले के लिए जेल भी काटनी पड़ी।