मोदी सरकार को हराने के लिए कांग्रेस और टीडीपी आएंगे साथ: रा​हुल गांधी

Edited By vasudha,Updated: 01 Nov, 2018 06:03 PM

naidu will meet rahul gandhi in delhi

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह क्षेत्रीय दलों को एक जुट कर महागठबंधन बनाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं...

नेशनल डेस्क: तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह क्षेत्रीय दलों को एक जुट कर महागठबंधन बनाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत नायडू ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने ऐलान किया कि मोदी सरकार को हराने के लिए कांग्रेस और टीडीपी एक साथ आएंगे। 
PunjabKesari

राहुल ने कहा कि पार्टियां यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगी कि लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला बंद हो। उन्होंने कहा कि पार्टियां राफैल सौदे में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकसाथ काम करेंगी।     कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार हो रहा है। संस्थान जो जांच कर सकते हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है...जो सब हुआ उसकी उचित जांच हो, पैसा कहां गया और किसने भ्रष्टाचार किया, मैं इन्हीं चीजों पर ज्यादा जोर दे रहा हूं। देश यह जानना चाहता है।

PunjabKesari

वहीं नायडू ने कहा कि उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के साथ बातचीत की है। हम एक साझे मंच पर मिलेंगे और रणनीतियां तय करेंगे। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आप उम्मीदवारों में रुचि रखते हैं, हम देश में रुचि रखते हैं। 

PunjabKesari

नायडू और राहुल के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब दोनों की पार्टियों में तेलंगाना विधानसभा चुनावों में सीट साझा करने पर बातचीत जारी है। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव सात दिसंबर को होने वाले हैं। नायडू ने आज राकांपा प्रमुख शरद पवार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से भी मुलाकात की थी। चंद्रबाबू की हफ्ते भर में यह दूसरी दिल्ली यात्रा है। इससे पहले उन्होंने मायावती, शरद यादव और अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं के साथ मुलाकात कर मंथन किया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!