Nana Patole: कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर धोने वाले वीडियो पर BJP का हमला, महाराष्ट्र में बढ़ा राजनीतिक विवाद

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 10:01 AM

nana patole maharashtra politics congress bjp guru purnima

महाराष्ट्र में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। वीडियो में दो लोग पटोले के पैर धोते और फूल चढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर बीजेपी ने...

मुंबई: महाराष्ट्र में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। वीडियो में दो लोग पटोले के पैर धोते और फूल चढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला, जबकि पटोले ने इसे पारिवारिक सम्मान और गुरु पूजा की परंपरा बताया।

 बीजेपी ने इसे "कांग्रेस कल्चर" की झलक बताते हुए इसका मज़ाक उड़ाया है। हालांकि, पटोले का कहना है कि जो लोग उनके पैर छूते हुए दिख रहे हैं, वे उनके 'परिवार' के युवा सदस्य हैं। वायरल वीडियो में पटोले सोफे पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि दो लोग उनके पैर धो रहे हैं और उन पर व उनके पैरों पर फूल बरसा रहे हैं। वीडियो में उनके पैरों के पास कुछ फल भी रखे हुए दिखाई दिए।

महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने आरोप लगाया कि यह घटना कांग्रेस नेताओं की संस्कृति को दिखाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां केवल आलोचना और राजनीतिक विवाद को जन्म देती हैं।

बीजेपी की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद नाना पटोले ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि वीडियो में नजर आ रहे लोग उनके परिवार के युवा सदस्य हैं, जो गुरु पूर्णिमा के दिन उन्हें गुरु मानकर सम्मान देना चाहते थे। पटोले ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को भी ऐसा करने के लिए नहीं कहा था और न ही किसी पर दबाव बनाया था।

राजस्व मंत्री ने कहा, "ऐसी गतिविधियों में शामिल होना कांग्रेस नेताओं की संस्कृति है। उन्हें ऐसी घटनाओं से सबक लेना चाहिए था। ऐसी प्रथाओं में क्यों शामिल होना जिससे केवल आलोचना और नकारात्मक प्रचार ही मिले और कुछ नहीं?"

जवाब में, कांग्रेस नेता ने बीजेपी की आलोचना करते हुए राम मंदिर में दान राशि से जुड़ी चोरी के मामले का भी जिक्र किया, कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी को संस्कृति और परंपराओं पर दूसरों को उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, "जो लोग दान का पैसा लूटते हैं, उन्हें हमें सलाह देने की ज़रूरत नहीं है।" 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!