Edited By Anil dev,Updated: 27 Nov, 2020 04:45 PM
मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के राजीव नगर में एक दंपति और उनकी बेटी के शव उनके घर में मिले। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि राजीव नगर में गोविंद सोलंकी (50), उनकी पत्नी शारदा (45) और उनकी बेटी (21) के शव बृहस्पतिवार को उनके घर में मिले। तीनों...
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के राजीव नगर में एक दंपति और उनकी बेटी के शव उनके घर में मिले। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि राजीव नगर में गोविंद सोलंकी (50), उनकी पत्नी शारदा (45) और उनकी बेटी (21) के शव बृहस्पतिवार को उनके घर में मिले। तीनों की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने सोलंकी के घर में कोई हलचल नहीं होने पर वहां जाकर देखा तो दंपति और उनकी बेटी खून में लथपथ मृत अवस्था में दिखे।
पुलिस को संदेह है कि अज्ञात आरोपी ने बुधवार को देव उठनी एकादशी के पर्व पर लोगों द्वारा चलाए गए पटाखों की आवाज के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया। पटाखों के शोर में रिवाल्वर के फायर की आवाज दब गई और इसी वजह से आसपास के लोग फायर की आवाज को समझ नहीं पाए। तिवारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस जांच में लिया गया है। प्राथमिक तौर पर ऐसा लगता है कि आरोपी पीड़ित परिवार को जानते थे और घर की स्थिति से भी परिचित थे। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।