Edited By Anil dev,Updated: 27 Oct, 2021 11:02 AM
मुम्बई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व पुलिस कमिश्नर का वेतन रोक दिया है।
नेशनल डेस्क: मुम्बई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व पुलिस कमिश्नर का वेतन रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार भगोड़े आई.पी.एस. अधिकारी को अब सैलरी नहीं देगी। परमबीर सिंह एंटीलिया प्रकरण में आरोप लगने के बाद मुंबई के बाहर छुट्टी पर चले गए थे और अब तक उनका कोई पता नहीं है। परमबीर सिंह के खिलाफ मुम्बई और ठाणे में कई एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।
गौरतलब है कि एंटीलिया विस्फोटक मामले में कथित तौर पर चूक के आरोपी परमबीर सिंह की जांच की कार्रवाई भी गृह विभाग ने शुरू कर दी है। उनके लापता होने के बाद विभाग ने उन्हें सस्पैंड करने के प्रस्ताव पर पहले ही कार्रवाई शुरू की हुई थी। अब विभाग ने परबीर सिंह के लापता होने के बाद उनको भगोड़ा घोषित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है और इसके लिए जरूरी सुझाव लिए जा रहे हैं। बता दें कि परमबीर सिंह के मई 2021 से लापता होने के बाद पहले ही उन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव दिया था। गृह विभाग ने उनके खिलाफ एंटीलिया विस्फोटक मामले में हुई सुरक्षा में चूक के लिए विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।