बारिश के बाद दिल्ली में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान बढ़ा

Edited By Anil dev,Updated: 04 Jan, 2021 11:48 AM

national news punjab kesari delhi rain imd fog

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर तथा पालम में 150 मीटर दर्ज की गई। 

आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना , 50 से 200 मीटर के बीच च्घना', 201 से 500 के मीटर के बीच च्मध्यम' और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीते 22 दिन में सबसे अधिक है। तापमान में वृद्धि आसमान में बाद छाए रहने के कारण हुई है। उत्तरपश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिम विक्षोभ के कारण रविवार को यहां तेज बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर रविवार दोपहर ढाई बजे तक 39.9 मिली बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार तथा मंगलवार को भी बारिश हो सकती है। 

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इसके बंद होने के बाद तापमान फिर गिरकर चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस हो गया था जो बीते 15 वर्षों में सबसे कम था। बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता गिरकर शून्य मीटर हो गई थी। इससे पहले आठ जनवरी 2006 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था राजधानी में अभी तक का सबसे कम तापमान जनवरी 1935 में 0.6 डिग्री से . दर्ज किया गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!