लोकसभा अध्यक्ष ने स्वीकार किया भगवंत मान का इस्तीफा, बुधवार को लेंगे CM पद की शपथ

Edited By Anil dev,Updated: 15 Mar, 2022 01:20 PM

national news punjab kesari lok sabha om birla bhagwant mann resigns

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के सदन की सदस्यता से त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है।

नेशनल डेस्क; लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के सदन की सदस्यता से त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे मान ने सोमवार को बिरला से मुलाकात कर निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा था। 

बिरला ने मंगलवार को सदन को मान के इस्तीफे के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब के संगरूर से लोकसभा सदस्य भगवंत मान ने त्यागपत्र दे दिया है। मैंने 14 मार्च के प्रभाव से उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।'' गौरतलब है कि पंजाब में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। आप ने 117 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुए चुनाव में 92 सीट जीती। कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत मिली। आप ने सांसद भगवंत मान को पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। मान को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!