सर्वदलीय बैठक में बोले उद्धव ठाकरे- संपूर्ण Lockdown के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा

Edited By Anil dev,Updated: 10 Apr, 2021 06:14 PM

national news punjab kesari maharashtra uddhav thackeray

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए पूर्ण लॉकडाउन या कड़े प्रतिबंधों पर चर्चा करने के लिए आज सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि राज्य में एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए पूर्ण लॉकडाउन या कड़े प्रतिबंधों पर चर्चा करने के लिए आज सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की बैठक में कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने की जरूरत है , युवा पीढ़ी ज्यादा प्रभावित हो रही है। लॉक डाउन जरूरी नहीं है, लेकिन दूसरे देशों ने भी इस चेन को रोकने के लिए इस तरह का निर्णय लिया है इसलिए लॉक डाउन की जरूरत है। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए यह जरूरी है। सीएम ठाकरे ने कहा है कि लॉक डाउन के अलावा अभी कोई पर्याय नही दिख रहा है। 15 से 20 अप्रैल के बीच हालात और खराब हो सकते हैं। सीएम उद्धव ठाकरे के साथ महाराष्ट्र के सर्वदलीय नेताओ की बैठक शुरू। बैठक में देवेंद्र फडणवीस , चंद्रकांत पाटिल , राज ठाकरे , अशोक चव्हाण , दिलीप वलसे पाटिल , राजेश टोपे , नाना पटोले , प्रवीण दरेकर समेत कई लोग मौजूद हैं।

PunjabKesari

सप्ताहांत लॉकडाउन के दौरान सड़कों व बाजारों में पसरा सन्नाटा
वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए सप्ताहांत पर लगाए गए लॉकडाउन को अब तक उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है और मुंबई, पुणे, औरंगाबाद तथा नागपुर समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में सड़कें और बाजार सुने पड़े हैं। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी। बहरहाल, राजधानी मुंबई के कुछ बाजारों समेत राज्य के कुछ स्थानों पर लोगों को एक ही जगह पर बड़ी संख्या में जमा होकर दूरी और अन्य नियमों को तोड़ते देखा गया। राज्य में पहला सप्ताहांत लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे शुरू हुआ और यह सोमवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। सप्ताहांत पर लॉकडाउन लगाने की घोषणा रविवार को की गई थी और राज्य सरकार ने सप्ताह के अन्य दिवसों में रात्रि कर्फ्यू और दिन में निषेधात्मक आदेश लागू करने का ऐलान किया था। यह ‘ब्रेक द चेन' कोविड-19 कार्य योजना का हिस्सा है। सप्ताहांत पर लॉकडाउन और अन्य पाबंदियां 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी। देश की आर्थिक राजधानी में दक्षिण मुंबई जैसे कुछ इलाके तो लॉकडाउन के कारण पूरी तरह से सुनसान पड़े रहे, लेकिन मध्य मुंबई के बाजारों में तथा शहर के पूर्वी हिस्से के कुछ उपनगरों में कुछ लोग घरों से बाहर निकले और उन्होंने कुछ स्थानों पर भीड़ भी लगाई। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!