Edited By Monika Jamwal,Updated: 20 Aug, 2018 11:49 AM
सोमवार को शिव भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना किया गया। जब से यात्रा शुरू हुई तब तक का यह सबसे छोटा जत्था है।
जम्मू: सोमवार को शिव भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना किया गया। जब से यात्रा शुरू हुई तब तक का यह सबसे छोटा जत्था है। जत्थे में कुल 43 श्रद्धालुओं को श्रीनगर के लिए सुरक्षा के साथ रवाना किया गया। यह श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम, दोनों मार्गों के लिए भेजे गये हैं।
28 जून से शुरू हुई यात्रा में अब तक 2.82 लाख श्रद्धालु बम भोले के दर्शन कर चुके हैं। इस वष यात्रा के दौरान कई बार मौसम खराब रहा जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। हिमलाय की गोद में स्थापित अमरनाथ गुफा में हिमलिंग के दर्शनों की यात्रा श्रावन पूर्णिमा यानि कि रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।