Edited By Seema Sharma,Updated: 20 Apr, 2021 10:37 AM
देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुशील चंद्रा ने देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपना पदभार संभाला था। इससे पहले...
नेशनल डेस्क: देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुशील चंद्रा ने देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपना पदभार संभाला था। इससे पहले सुनील अरोड़ा देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य कर रहे थे। सुशील चंद्रा का कार्यकाल अगले साल मई तक जारी रहेगा। देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,56,828 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत मेंं संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 53 लाख 14 हजार 714 हो गई है। कोरोना के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में गिरावट जारी रहने से सक्रिय मामलों का आंकड़ा 20.24 लाख के पार पहुंच गया है। विभिन्न राज्यों की ओर से मिले आंकड़ों के मुताबिक 1,54,234 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिससे इस महामारी से अभी तक 1,31,03,220 मरीज ठीक हो चुके हैं।