दुनिया कोरोना से पस्तः न्यूजीलैंड में वायरस पर लगी लगाम, 100 दिन में कोई नया केस नहीं

Edited By Tanuja,Updated: 10 Aug, 2020 04:15 PM

new zealand marks 100 days without any new cases of the coronavirus

दुनिया में कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ लगातार बढ़ रहा।  इस बीच कुछ देशों में कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा है वहीं  कुछ देश ऐसे भी हैं...

 इंटरनेशनल डेस्कः  दुनिया में कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ लगातार बढ़ रहा।  इस बीच कुछ देशों में कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा है वहीं  कुछ देश ऐसे भी हैं जो इस महामारी से उबर चुके हैं।   वर्ल्डोमीटर के अनुसार, विश्व में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 20,0,23,016 पहुंच गया। अब तक कुल मौतें 733,973 हो चुकी हैं। वैश्विक स्तर पर पिछले 24 घंटे में करीब तीन लाख नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, बीमारी से ठीक होने वालों की भी संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक 12,897,813 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामलों में सबसे आगे अमेरिका है। अमेरिका में अब तक 5,199,444 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिसमें से 2,664,701 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा, 2,369,126 लोगों का इलाज जारी है। वहीं, सबसे ज्यादा मौतें भी अमेरिका में ही हुई हैं। यहां अब तक 165,617 लोग वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। 
PunjabKesari

 कोरोना मुक्ति में न्यूजीलैंड बना मिसाल
ऐसे में न्यूजीलैंड एक मिसाल की तरह उभर कर सामने आया है। यहां पिछले 100 दिनों से घरेलू स्तर पर संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। न्यूजीलैंड में मार्च के अंत में सख्ती से लॉकडाउन लागू कर संक्रमण को पूरी तरह काबू कर लिया गया था। उस समय यहां सिर्फ 100 लोग ही वायरस से संक्रमित थे। न्यूजीलैंड में पिछले 100 दिनों से कम्युनिटी ट्रांसमिशन का कोई नया मामला नहीं आया है। यहां आखिरी बार कम्युनिटी ट्रांसमिशन का केस 1 मई को आया था। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक देश में अभी भी 23 एक्टिव केस हैं, लेकिन ये सारे वो लोग हैं, जो विदेशों से लौट रहे थे और उन्हें देश की सीमा पर ही रोककर क्वारंटीन कर दिया गया था।

 

भारत, अमेरिका, ब्राजील सबसे ज्यादा बेहाल
भारत, अमेरिका, ब्राजील सबसे ज्यादा कोरोना से पस्त हैं।  वहीं चीन, न्यूजीलैंड, स्पेन, थाइलैंड, श्रीलंका, म्यामार, मॉरिशस, आईसलैंड जैसे कई देश इस बीमारी से उबर चुके हैं।  दुनिया में हर दिन सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका, भारत, ब्राजील और मैक्सिको में हो रही है। वहीं सबसे ज्यादा मामले भारत, अमेरिका, ब्राजील और कोलंबिया में आ रहे हैं. दुनिया के 52 फीसदी मामले सिर्फ देशों (अमेरिका, ब्राजील, भारत) में है।  48 फीसदी मामले बाकी 150 से ज्यादा देशों में है। 

 

 

PunjabKesari

14 देश, 24 घंटे, 10 हजार से ज्यादा मौतें
दुनिया के 14 देशों में कोरोना वायरस ने 24 घंटों में  10 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका और ब्राजील में हुई, जहां एक लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। मैक्सिको में 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं।  ब्रिटेन और अमेरिका में 40 हजार से ज्यादा मौतें हुई। इटली, फ्रांस में 30 हजार से ज्यादा मारे गए।  स्पेन, पेरू में 20 हजार से ज्यादा की मौत हुईं। इसके अलावा इरान, रूस, कोलंबिया, साउथ अफ्रीका, चिली में 10 हजार से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 

PunjabKesari

ब्राजील में 572 मरीजों की मौत
 ब्राजील में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 572 मरीजों की मौत हुई है और इसके साथ ही यहां इस जानलेवा विषाणु से होने वाली मौतों की संख्या 101049 हो गयी है। वहीं यहां पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 23010 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब इससे प्रभावित होने वाले लोगों का आंकड़ा 3035422 हो गया है। ब्राजील में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या शनिवार को एक लाख के पार पहुंची थी। यह इस प्राण घातक विषाणु से होने वाली मौतों तथा इससे प्रभावित होने के मामले में अमेरिका के बाद विश्व में दूसरे नंबर पर है। ब्राजील में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित साओ पाउलो हुआ है। यहां पर इसके कारण अब तक 25114 लोगों की जान गई है तथा 627126 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद रियो डी जनेरिया में 14080 लोगों की मौत हुई है तथा 178850 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं सीआरा में कोविड-19 के 7954 लोगों ने जान गंवाई है तथा 188542 लोग इसकी चपेट में आए हैं। 

 

डोमिनिकल गणराज्य में  संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पास
डोमिनिकन गणराज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पास पहुंच गई है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 79732 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1309 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इससे एक दिन पूर्व देश में इस संक्रमम के 954 नये मामले दर्ज किये गये थे तथा 20 मरीजों की मौत हुई थी। देश के विभिन्न अस्पतालों में इस समय कोरोना के 6837 मरीज भर्ती है, जिनमें से 312 गहन चिकित्सा कक्ष में हैं। वहीं 27842 लोगों ने खुद को घर में आईसोलेट किया है। देश में अब तक 43744 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।  

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!