J&K : श्रीनगर में जल्द शुरू होगी रात्रिकालीन बस सेवा

Edited By Updated: 23 Mar, 2023 10:42 PM

night bus service will start soon in srinagar

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आम जनता और पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर पहली बार रात्रिकालीन बस सेवा शुरू होगी।

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आम जनता और पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर पहली बार रात्रिकालीन बस सेवा शुरू होगी। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने गुरुवार को श्रीनगर में राज्य सड़क परिवहन निगम (एसआरटीसी) की बस को रात्रि परिवहन सेवा में शामिल करने की योजना तैयार करने के लिए अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। 

बिधूड़ी ने एसआरटीसी को 14 से अधिक बसें चलाने का निर्देश दिया, जो आम जनता और पर्यटकों की सुविधा के लिए शाम के बाद श्रीनगर के विभिन्न मार्गों पर चलेंगी, जब सार्वजनिक परिवहन आमतौर पर यात्रियों के लिए अनुपलब्ध रहता है। 

उन्होंने आरटीओ कश्मीर को एसआरटीसी बसों को चलाने के लिए मार्गों की पहचान करने तथा समय सारिणी तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित स्मार्ट सिटी अधिकारियों को चल रहे कार्यों में तेजी लाने और बाधाओं से बचने के लिए सड़कों से मलबे और सामग्री को हटाने का भी निर्देश दिया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!