निसान और होंडा ने आपस में मिलाया हाथ, इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करना लक्ष्य

Edited By Parminder Kaur,Updated: 17 Mar, 2024 10:53 AM

nissan and honda join hands for electric vehicles

निसान और होंडा ने इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने के लिए आपस में हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में संसाधनों को एकत्रित करने के लिए EV और ऑटो इंटेलिजेंस तकनीक विकसित करेंगी। निसान और होंडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने...

ऑटो डेस्क. निसान और होंडा ने इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने के लिए आपस में हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में संसाधनों को एकत्रित करने के लिए EV और ऑटो इंटेलिजेंस तकनीक विकसित करेंगी। निसान और होंडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने कहा कि उनका समझौता गैर-बाध्यकारी है। बता दें, दोनों कंपनियां ICE मॉडल्स पर ध्यान देने के कारण अभी तक EV बाजार में पिछड़ी हुई हैं।

लागत कम करने की दिशा में करेंगी काम 

PunjabKesari
निसान होंडा के साथ एक सामान्य EV पावरट्रेन अपनाने पर विचार कर रही है। दोनों वाहन निर्माता एक साझा EV प्लेटफॉर्म खरीदने, डिजाइन और विकसित करने के लिए टीम बना रही हैं। इसका अंतिम लक्ष्य EV लागत को कम करने के साथ BYD सहित अन्य चीनी कंपनियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना है, जो कंपोनेंट्स की इन-हाउस सोर्सिंग से फायदा उठा रही हैं।

भारत में भी ईवी लॉन्च करने की तैयारी

PunjabKesari

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बावजूद निसान और होंडा ने अभी तक यहां एक भी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है। दोनों कंपनियां भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!