ओडिशाः डॉ. बुधन मुर्मू ने सरकारी पद से दिया इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में

Edited By Yaspal,Updated: 04 Apr, 2019 06:36 PM

odisha dr budhani murmu resigns from government office

ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को अंतत: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुधन मुर्मू का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। इससे उनके भाजपा के टिकट पर सरसकाना विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे का रास्ता साफ हो गया। बुधन के इस्तीफे को बृहस्पतिवार को...

भुवनेश्वरः ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को अंतत: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुधन मुर्मू का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। इससे उनके भाजपा के टिकट पर सरसकाना विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे का रास्ता साफ हो गया।

बुधन के इस्तीफे को बृहस्पतिवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचित किया गया। भाजपा ने उन्हें मयूरभंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरसकाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। डॉ. बुधन मुर्मू फिलहाल मयूरभंज जिले में भालुकी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने चुनाव में लडऩे के लिए सरकारी सेवाओं से अपना इस्तीफा सौंपा था। अधिसूचना के अनुसार सावधानी से विचार करने के बाद सरकार ने चार अप्रैल 2019 को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!