Breaking




ऑफ द रिकॉर्डः प्रियंका गांधी नहीं जाएंगी राज्यसभा!

Edited By Pardeep,Updated: 03 Mar, 2020 08:58 AM

off the record priyanka gandhi will not go to rajya sabha

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल इटली से भारत वापस लौटने के बाद देश के राजनीतिक हालात का जायजा लिया और आज संसद में भी मौजूद रहे। अगर सूत्रों पर विश्वास किया जाए तो गांधी परिवार के सदस्यों-सोनिया, राहुल और प्रियंका...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल इटली से भारत वापस लौटने के बाद देश के राजनीतिक हालात का जायजा लिया और आज संसद में भी मौजूद रहे। अगर सूत्रों पर विश्वास किया जाए तो गांधी परिवार के सदस्यों-सोनिया, राहुल और प्रियंका ने 2 दिनों में 2 बार मुलाकात की। 

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा भेजने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान यह तय हुआ कि वह पार्टी में काम करती रहेंगी। प्रियंका आगे आने वाली चुनौतियों के मद्देनजर संसदीय जिम्मेदारियों से दूर रहेंगी इसलिए फिलहाल उनकी राज्यसभा में एंट्री नहीं होगी। उनका जोर पार्टी को मजबूत बनाने और अपने भाई राहुल गांधी की मदद करने पर रहेगा। सोनिया गांधी के खराब स्वास्थ्य और देश भर में दौरे करने में अक्षम होने के कारण पार्टी की कमान राहुल गांधी को संभालनी पड़ सकती है।
PunjabKesari

इन परिस्थितियों की पृष्ठभू्मि के बीच यह दृष्टिकोण उभरा है कि कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे पर दबाव कम करने के लिए उन्हें काम करते रहना चाहिए। कांग्रेस में यह मांग भी उठाई जा रही थी कि प्रियंका को राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए। सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह मांग की थी। उन्होंने इस संबंध में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष को पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि प्रियंका को राजस्थान से राज्यसभा में भेजना चाहिए जहां पार्टी 2 सीटें जीतने जा रही है। 
PunjabKesari

गहलोत चाहते थे कि प्रियंका गांधी की लोकप्रियता और करिश्माई व्यक्तित्व का राजस्थान में इस्तेमाल करना चाहिए। वह फिलहाल यू.पी. के पूर्वी हिस्से की महासचिव हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि गहलोत ने इस मुद्दे को लेकर हाल ही में प्रियंका से मुलाकात भी की थी। वह चाहते हैं कि राज्यसभा में एंट्री के जरिए प्रियंका राजनीति में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएं। राहुल गांधी पहले ही लोकसभा में मोर्चा संभाले हुए हैं। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!