सेंसेक्स 630 अंक गिरकर 81,551 पर कर रहा कारोबार, निफ्टी 25000 के नीचे

Edited By Updated: 25 Jul, 2025 10:44 AM

bse fell 630 points nifty below 25000

आज यानी शुक्रवार, 25 जुलाई को सेंसेक्स करीब 632 अंक गिरकर 81,551 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 209 अंक की गिरावट है, ये 24,852.75 के स्तर पर है।

मुंबईः आज यानी शुक्रवार, 25 जुलाई को सेंसेक्स करीब 632 अंक गिरकर 81,551 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 209 अंक की गिरावट है, ये 24,852.75 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 में तेजी और 23 में गिरावट है। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर्स 5.3% और 4.2% गिरे हैं। ICICI, SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में मामूली तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.61% नीचे 41,570 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.45% ऊपर 3,205 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.10% नीचे 25,385 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34% गिरकर 3,593 पर कारोबार कर रहा है।
  • 24 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.70% चढ़कर 44,694 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.18% ऊपर 21,058 पर और S&P 500 0.070% ऊपर 6,363 पर बंद हुए।

कल भी 542 अंक टूटा था शेयर बाजार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार (24 जुलाई) को सेंसेक्स 542 अंक गिरकर 82,184 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 158 अंक की गिरावट रही, ये 25,062 के स्तर पर बंद हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!