Edited By Radhika,Updated: 25 Jun, 2026 02:51 PM

उज्जैन महाकाल मंदिर में चढ़ावे के नए रिकॉर्ड की खबर सामने आई है। मंदिर में इस साल श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दिल खोलकर दान किया है, जिससे चढ़ावे के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में...
नेशनल डेस्क : उज्जैन महाकाल मंदिर में चढ़ावे के नए रिकॉर्ड की खबर सामने आई है। मंदिर में इस साल श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दिल खोलकर दान किया है, जिससे चढ़ावे के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में मंदिर को 142 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड दान राशि प्राप्त हुई है। इसमें आभूषणों और अन्य कीमती धातुएं की गिनती नहीं की गई।
दान पेटियों से बरसे ₹78 करोड़, गुप्त दान भी रहा भारी
महाकाल मंदिर में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने अलग-अलग माध्यमों से बाबा के दरबार में अपनी भेंट चढ़ाई। मंदिर में रखी दान- पेटियों में 78 करोड़ रुपए मिले। जबकि श्रद्धालुओं ने दर्शन काउंटर पर जाकर रसीद कटवाकर 5 करोड़ रुपये से अधिक का आधिकारिक दान दिया। इसके अलावा तकरीबन 4.5 करोड़ से ज्यादा का गुप्त दान भी हुआ। कुछ अन्य लोगों ने अन्य माध्यम जैसे ऑनलाइन, ऑफलाइन और लगभग 1.23 लाख रुपये मनी ऑर्डर के जरिए भी मंदिर के कोष में भेंट किए। इसके अतिरिक्त, करोड़ों रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण भी बाबा महाकाल को अर्पित किए गए हैं, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है।

कड़े सुरक्षा पहरे और कैमरों की निगरानी में होती है गिनती
अयोध्या के राम मंदिर जैसे विशाल धार्मिक स्थलों की तुलना में यहाँ श्रद्धालुओं की संख्या भले ही भिन्न हो, लेकिन चढ़ावे के मामले में महाकाल मंदिर ने नया माइलस्टोन हासिल किया है। महाकाल मंदिर में चढ़ावे की पूरी गणना कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की लाइव निगरानी में की जाती है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि आय बढ़ने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा और मंदिर प्रबंधन के विकास कार्यों पर खर्च भी बढ़ाया जा रहा है।