Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट, रिकॉर्ड हाई से आधी कीमत पर पहुंची सिल्वर

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 01:38 PM

gold silver price crash continuous decline silver falls to half record high

सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट जारी है। आज दूसरे दिन भी कीमती धातुओं के भाव में कमजोरी दर्ज की गई। चांदी के दामों में आज 5 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई।  जबकि सोने में भी 1 हजार रुपये से अधिक सस्ता हुआ। 2026 की शुरुआत में सोने-चांदी की...

नेशनल डेस्कः सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट जारी है। आज दूसरे दिन भी कीमती धातुओं के भाव में कमजोरी दर्ज की गई। चांदी के दामों में आज 5 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई।  जबकि सोने में भी 1 हजार रुपये से अधिक सस्ता हुआ। 2026 की शुरुआत में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। लेकिन बाद में इनके दामों में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

चांदी के दामों में गिरावट

MCX पर आज 4  सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत गिरावट के बाद 2,30,803 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोमवार को यह  2,36,099 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यानी एक दिन में चांदी 5,296 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

चांदी दो दिनों में 6,600 रुपये से अधिक सस्ती

पिछले सप्ताह शुक्रवार को चांदी का भाव 2,37,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस सप्ताह के दो दिनों में इसकी कीमत 6,607 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है। चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर 4.20 लाख से लगभग आधी कीमत पर आ गई है।

2026 की शरुआत में बनाया रिकॉर्ड 

31  दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2,54,082 रुपये प्रति किलोग्राम था। जिसके बाद जनवरी 2026 में इसके दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी आई और कीमत पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई। हालांकि, बाद में इसके दामों में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

सोना में भी आई गिरावट 

चांदी के साथ-साथ सोने के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। MCX पर आज 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के बाद 1,45,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कल इसके दाम 1,46,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। यानि आज इसकी कीमतों में 1,566 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।

रिकॉर्ड स्तर से नीचे पहुंचा सोना

पिछले सप्ताह शुक्रवार को सोने का भाव 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जिसमें अब 2,027 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है। जनवरी 2026 में सोना पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था, लेकिन बाद में लगातार गिरवट दर्ज की गई।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!