Old Monk को हाई कोर्ट का झटका, 30 दिन में बेचनी होगी पुरानी पैकेजिंग वाली बोतलें, जानें पूरा मामला

Edited By Updated: 29 Nov, 2026 12:47 AM

old monk gets a setback from the high court

प्रसिद्ध शराब ब्रांड 'ओल्ड मोंक' (Old Monk) बनाने वाली कंपनी मोहन मीकिन लिमिटेड को दिल्ली उच्च न्यायालय से बड़ा कानूनी झटका लगा है।

नेशनल डेस्कः प्रसिद्ध शराब ब्रांड 'ओल्ड मोंक' (Old Monk) बनाने वाली कंपनी मोहन मीकिन लिमिटेड को दिल्ली उच्च न्यायालय से बड़ा कानूनी झटका लगा है। अदालत ने कंपनी की 'iQ जिन' (iQ Gin) को उसकी मौजूदा बोतल और लेबल डिजाइन में बेचने पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने माना कि iQ जिन की मौजूदा पैकेजिंग काफी हद तक स्थापित ब्रांड 'ग्रेटर दैन' (Greater Than) जिन जैसी दिखाई देती है, जिससे ग्राहकों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है। 

क्या है पूरा मामला और कोर्ट ने क्यों लिया एक्शन? 
यह पूरा मामला 'ग्रेटर दैन' जिन बनाने वाली कंपनी नाओ स्पिरिट्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड की याचिका से जुड़ा है। नाओ स्पिरिट्स का दावा है कि उसकी जिन की बोतल का आकार, काला-सफेद रंग संयोजन, काली ढक्कन और लेबल का डिजाइन iQ जिन से काफी मिलता-जुलता है। नाओ स्पिरिट्स ने वर्ष 2016 में भारत में 'ग्रेटर दैन' जिन पेश की थी और इसी पैकेजिंग के जरिए बाजार में अपनी पहचान बनाई थी। वहीं, मोहन मीकिन ने अगस्त 2023 में 'iQ जिन' को लॉन्च किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि पहली नजर में iQ जिन की पैकेजिंग से ग्राहकों को दोनों ब्रांड्स के बीच संबंध होने का शक हो सकता है। कोर्ट ने माना कि नाओ स्पिरिट्स ने अपने उत्पाद की पैकेजिंग नकल का मजबूत शुरुआती मामला पेश किया है।

30 दिन में खाली करना होगा स्टॉक, दाखिल करना होगा हलफनामा 
अदालत ने 26 नवंबर के अंतरिम आदेश में मोहन मीकिन को अपनी मौजूदा पैकेजिंग वाला पुराना स्टॉक खत्म करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। इसके बाद बची हुई पुरानी डिजाइन वाली बोतलों को दुकानों की शेल्फ से हटाना होगा। कोर्ट ने मोहन मीकिन को दो हफ्ते के भीतर एक हलफनामा (Affidavit) दाखिल कर अपने पास, डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास और रास्ते में मौजूद iQ जिन के कुल स्टॉक का ब्योरा देने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही, कंपनी को पुरानी पैकेजिंग में नया स्टॉक बनाने, बोतलबंदी करने या नए ऑर्डर देने से रोक दिया गया है। हालांकि, अदालती आदेश का पालन करने के लिए पुराने स्टॉक की दोबारा बोतलबंदी करने और नया लेबल लगाने की अनुमति दी गई है। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि कंपनी नए और अलग डिजाइन में 'iQ' नाम से अपनी जिन बेचना जारी रख सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!