एडमिरल करमबीर सिंह बोले, चीन-PAK के गठजोड़ पर हमारी पैनी नजर...हर वक्त रहना होगा चौकन्ना

Edited By Seema Sharma,Updated: 25 Nov, 2021 03:49 PM

our close eye on china pak alliance navy chief admiral karambir singh

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि चीन, पाकिस्तान को जहाज और पनडुब्बी जैसे कई सैन्य साजो-सामान का निर्यात कर रहा है और इससे क्षेत्र में सुरक्षा आयामों पर असर पड़ेगा।

नेशनल डेस्क: नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि चीन, पाकिस्तान को जहाज और पनडुब्बी जैसे कई सैन्य साजो-सामान का निर्यात कर रहा है और इससे क्षेत्र में सुरक्षा आयामों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना को इस घटनाक्रम के लिए तैयार रहना होगा और भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच नौसैन्य सहयोग पर करीबी नजर रख रहा है। एडमिरल सिंह ने कहा कि चीन से पाकिस्तान को काफी साजो-सामान का निर्यात किया जा रहा है। इससे यहां सुरक्षा के कई आयामों पर असर पड़ेगा। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। वह यहां स्कोर्पीन वर्ग की पनडुब्बी INS वेला को बेड़े में शामिल करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उनसे चीन द्वारा इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान को उसका सबसे बड़ा और आधुनिक युद्धपोत दिए जाने के बारे में सवाल किया गया था।

 

चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSSC) द्वारा निर्मित युद्धपोत शंघाई में एक समारोह में पाकिस्तानी नौसेना को सौंपा गया। चीन, पाकिस्तान का एक महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार है और उसे अहम सैन्य साजो-सामान मुहैया कराता है। पाकिस्तान का सहाबहार सहयोगी कहा जाने वाला चीन हाल के वर्षों में अरब सागर और हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। नौसैना के सूत्रों ने बताया कि पिछले साल कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में चीनी नौसेना या अनुसंधान जहाजों की कोई गतिविधि नहीं हुई है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर एक अन्य सवाल के जवाब में एडमिरल सिंह ने कहा कि वे समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए 2008 से अदन की खाड़ी में काम कर रहे हैं।

 

नौसेना प्रमुख ने कहा कि अतीत में भी नियमित अंतराल पर उनकी पनडुब्बियां आती रही हैं। अभी ज्यादातर चीनी गतिविधियां उनके अनुसंधान पोत और उनके सर्वेक्षण पोतों के आसपास केंद्रित है। हम बहुत सावधानीपूर्वक इस पर नजर रख रहे हैं।एडमिरल सिंह ने कहा कि P8i समुद्री टोही व पनडुब्बी रोधी गश्ती विमान अमेरिका से पट्टे पर लिए गए सी गार्जियन ड्रोन के साथ भारत के लिए अहम बल रहा है। उन्होंने बताया कि P8i और सी गार्जियन लंबे समय तक किसी इलाके में अपनी पहुंच और वहां बने रहने की क्षमता के कारण हिंद महासागर क्षेत्र में करीबी नजर रखते रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!