लॉकडाउन उल्लंघन पर 19 हजार से अधिक वाहन जब्त, 2 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला

Edited By Pardeep,Updated: 09 Oct, 2020 10:02 PM

over 19 thousand vehicles seized for lockdown violation

रः राजस्थान की राजधानी जयपुर में महामारी अध्यादेश 2020 का उल्लंघन करने पर अब तक एक लाख 23 हजार मामलों में कार्यवाही करते हुए डे़ढ़ लाख से रूपये का जुर्माना वसूला वहीं लॉक डाउन उल्लंघन पर अब तक 19 हजार वाहन जब्त करते हुये दो करोड़ 21 लाख रूपये

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में महामारी अध्यादेश 2020 का उल्लंघन करने पर अब तक एक लाख 23 हजार मामलों में कार्यवाही करते हुए डे़ढ़ लाख से रूपये का जुर्माना वसूला वहीं लॉक डाउन उल्लंघन पर अब तक 19 हजार वाहन जब्त करते हुये दो करोड़ 21 लाख रूपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया। 

सार्वजनिक स्थान एवं कार्यस्थल पर फेस मास्क नही पहनने पर अब तक 27907 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई तथा 55 लाख 81 हजार 400 रूपये का जुर्माना वसूला गया वहीं दुकानदार द्वारा ऐसे व्यक्ति को विक्रय किया जिसने फेस मास्क नहीं लगा रखा था, के विरूद्ध अब तक 1694 कार्यवाही की जाकर आठ लाख 47 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।

इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर लोगों द्वारा थूकने पर अब तक 79 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 15 हजार 800 रूपए का जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थान पर लोगों द्वारा शराब का सेवन करनें पर अब तक 72 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 36000 रूपए का जुर्माना वसूला गया। 

पान, गुटखा, तम्बाकू विक्रय करते हुये पाये जाने पर अब तक 17 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 16 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम 6 फीट की सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर अब तक 93 हजार 720 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 93 लाख 72 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।

जयपुर शहर में अनावश्यक एवं बिना कारण आवाजाही करने वालों के विरूद्ध लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर आज 13 वाहन जब्त किये गये। शहर में लॉक डाउन पर अब तक 19 हजार 156 दुपहिया एवं चैपहिया वाहन जब्त किये जाकर दो करोड़ 21 लाख 10 हजार 950 रूपये का जुर्माना वसूला गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!