पंजाब के डा. रतन सिंह जग्गी को पद्मश्री, एस.एम. कृष्णा को पद्म विभूषण पुरस्कार

Edited By Yaspal,Updated: 23 Mar, 2023 08:10 PM

padma shri to dr ratan singh jaggi of punjab

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार शाम को राष्ट्रपति भवन में करवाए एक विशेष समारोह के दौरान प्रसिद्ध शिक्षाविद और सिख विद्वान डा. रतन सिंह जग्गी को प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्मश्री के साथ सम्मानित किया

नेशनल डेस्कः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार शाम को राष्ट्रपति भवन में करवाए एक विशेष समारोह के दौरान प्रसिद्ध शिक्षाविद और सिख विद्वान डा. रतन सिंह जग्गी को प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्मश्री के साथ सम्मानित किया। यह पुरस्कार जग्गी को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया है। 90 साल से भी अधिक उम्र के डा. जग्गी ङ्क्षहदी और पंजाबी के प्रसिद्ध विद्वान हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा, जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका सुमन कल्याणपुर आदि को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इनके अलावा जाने माने स्टॉक मार्केट निवेशक राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत पद्मश्री दिया गया। द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी थी। इनमें से 50 लोगों को बुधवार को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री प्रदान किए गए। एस.एम. कृष्णा को पद्म विभूषण प्रदान किया गया। वह कांग्रेस नीत यू.पी.ए. सरकार में विदेश मंत्री थे और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। जाने-माने वास्तुकार बाल कृष्ण दोशी (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण प्रदान किया गया। कुमार मंगलम बिरला, दिल्ली स्थित प्रोफैसर कपिल कपूर, आध्यात्मिक नेता कमलेश पटेल और सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण प्रदान किया गया। बिरला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले कुमार मंगलम चौथे व्यक्ति बन गए हैं। 

नाम    पुरस्कार क्षेत्र

बालकृष्ण दोषी   पद्म विभूषण     आर्किटेक्ट
कुमार मंगलम   पद्म भूषण      व्यापार और उद्योग
सुमन कल्याणपुर पद्म भूषण      कला
ऊषा बरले      पद्मश्री   कला
श्री मंगला कांत  पद्मश्री   कला
भानुभाई चितारा  पद्मश्री   कला
हीराबाई बेन     पद्मश्री   समाज सेवा
डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडे पद्मश्री   साहित्य एवं शिक्षा
नाडोजा पिंडिपापनहल्ली   पद्मश्री   कला
प्रोफैसर महेंद्र पाल       पद्मश्री   विज्ञान एवं इंजीनियरी
नलिनी पार्थसारथी पद्मश्री   चिकित्सा
डॉ. हनुमंत राव  पद्मश्री   चिकित्सा
रमेश रघुनाथ    पद्मश्री   साहित्य एवं शिक्षा
वी.पी. अप्पूकुट्टन       पद्मश्री   समाज सेवा
एस.आर.डी. प्रसाद       पद्मश्री   खेल
चिंतलपाटि    पद्मश्री   कला
डॉ. बंडी रामकृष्ण रैड्डी   पद्मश्री   साहित्य एवं शिक्षा
मनोरंजन साहू   पद्मश्री   चिकित्सा
कोटा सच्चिदानंद पद्मश्री   कला
गुरुचरण सिंह    पद्मश्री   खेल
लक्ष्मण सिंह    पद्मश्री   समाज सेवा
प्रकाश चंद्र सूद  पद्मश्री   साहित्य एवं शिक्षा
नैहुनओ पद्मश्री   कला
एस. सुब्बरामन  पद्मश्री   पुरातत्व विज्ञान
विश्वनाथ प्रसाद  पद्मश्री   साहित्य एवं शिक्षा
धनीराम टोटो    पद्मश्री   साहित्य एवं शिक्षा
करमा वांगचु    पद्मश्री   समाज सेवा
गुलाम मुहम्मद  पद्मश्री   कला

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!