दिन में दूसरी बार PAK ने तोड़ा सीजफायर, उरी के बाद शाहपुर और किरनी सेक्टर में की गोलीबारी

Edited By Updated: 11 Dec, 2019 06:32 PM

pak shoots ceasefire in uri sector army gives a befitting reply

पाकिस्तान सेना की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाक सेना ने एक दिन में दूसरी बार (उरी सेक्टर के बाद)  सीजफायर तोड़ते हुए शाहपुर और किरनी सेक्टर में संघर्षिविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से भारी मोर्टार शेलिंग की जा रही है। भारतीय सेना...

जम्मू: पाकिस्तान सेना की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाक सेना ने एक दिन में दूसरी बार (उरी सेक्टर के बाद)  सीजफायर तोड़ते हुए शाहपुर और किरनी सेक्टर में संघर्षिविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से भारी मोर्टार शेलिंग की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस पाक की इस नापाक हरकत का जवाब दे रही है।इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने आज बुधवार के उरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोले बरसाए। वहीं पाक की इस हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

PunjabKesari

अधिकारीक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने हाजीपीर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक अग्रिम चौकियों और नागरिकों को निशाना बना कर सुबह नौ बजे संघर्ष विराम का उल्ल्घन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम के उल्लघंन के बाद चुरांदा, बटकोटे और हाजीपीर सेक्टर के छह गावों के लोग गोलीबारी से बचने के लिए तुरंत आश्रय की तरफ भागे। कई घंटों तक चली गोलीबारी का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। पाकिस्तानी सेना को हुए नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि इससे पहले पाक सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था । इस गोलाबारी में देर रात को गांव शाहपुर ए में रहने वाला 35 वर्षिय मोहम्मद शोकत पुत्र मोहम्मद हुसैन जोकि सेना में पोर्टर का काम करता है पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हो गया था। जिसके बाद पड़ोसी लोगों ने सेना की सहायता से उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया था।

PunjabKesari

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि करीब 2100 बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के बालाकोटे सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोटरर से गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के करीब 1545 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले तीन दिसंबर को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य नागरिक घायल हो गए थे। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने 29 नवंबर को पुंछ के बालाकोटे सेक्टर में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!