महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर में 9 लोगों की मौ'त, 3 गंभीर

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 09:12 PM

horrific road accident in nanded maharashtra

महाराष्ट्र के नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकद गांव के पास सीताखंडी इलाके में शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भोकर से नांदेड़ की दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही टाटा मैजिक यात्री वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे...

नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकद गांव के पास सीताखंडी इलाके में शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भोकर से नांदेड़ की दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही टाटा मैजिक यात्री वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वैन के उड़े परखच्चे, 12 लोग थे सवार
हादसे के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टाटा मैजिक वैन के परखच्चे उड़ गए और वह छिटककर सड़क के किनारे जा गिरी। वैन में कुल 12 यात्री सवार थे, जो स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। जोरदार टक्कर के कारण 9 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सड़क पर क्षत-विक्षत शव बिखर गए।

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में 3 घायलों को इलाज के लिए भोकर और नांदेड़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

केबिन में फंसा ट्रक ड्राइवर, जांच में जुटी पुलिस
वैन को टक्कर मारने के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जिससे ट्रक ड्राइवर केबिन के अंदर ही फंस गया। पुलिस और बचाव दल ने उसे बाहर निकालने के लिए काफी देर तक प्रयास किया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हादसे में किसकी गलती थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!