5 साल की बच्ची से यौ/न उत्पीड़न का आरोप, 11 वर्षीय लड़के पर केस दर्ज

Edited By Updated: 19 Nov, 2026 06:24 PM

panaji case registered against an 11 year old boy in goa

गोवा में पांच साल की एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 11 साल के एक लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पणजीः गोवा में पांच साल की एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 11 साल के एक लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर बुधवार को उत्तरी गोवा जिले के कैलंगुट पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और गोवा बाल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि कथित घटना एक से 18 नवंबर के बीच हुई और इस दौरान बच्ची के माता-पिता कैलंगुट के एक रेस्तरां में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 11 वर्षीय लड़का अक्सर उनके घर आता था और बच्ची तथा उसके भाई के साथ खेलता था और इसी दौरान कथित यौन उत्पीड़न की घटना हुई। उन्होंने बताया कि बच्ची और नाबालिग लड़के को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कर रही हैं।

पुलिस ने बताया कि 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बाल शोषण, गंभीर यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों के आरोप में लड़के के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), गोवा बाल अधिनियम की धारा 8(2) और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं चार, आठ और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!