चक्रवात तूफान 'फनी' के कारण PM मोदी की चाईबासा रैली को टाला गया

Edited By Seema Sharma,Updated: 03 May, 2019 09:00 AM

pm modi chibasala rally was avoided due to cyclone storm fani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाईबासा में 5 मई को होने वाली चुनावी रैली को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। पड़ोसी राज्य ओड़िशा में शुक्रवार सुबह आने वाले वाले चक्रवाती फनी के संभावित प्रभावों को देखते हुए इस रैली को टाला गया है।

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाईबासा में 5 मई को होने वाली चुनावी रैली को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। पड़ोसी राज्य ओड़िशा में शुक्रवार सुबह आने वाले वाले चक्रवाती फनी के संभावित प्रभावों को देखते हुए इस रैली को टाला गया है। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में अब प्रधानमंत्री मोदी की रैली छह मई को होगी।

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के गोपाल मैदान में शुक्रवार को होने वाली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को भी चक्रवात के कारण टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि बहरहाल, आदित्यनाथ शुक्रवार को हजारीबाग में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!