PM मोदी ने सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई, कहा- भारत उनके प्रयासों को सराहता है

Edited By Updated: 26 Jan, 2023 07:27 AM

pm modi congratulates padma awardees

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पद्म सम्मान से नवाजे गए सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि भारत उनके समृद्ध व विविध योगदानों और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में उनके प्रयासों का सम्मान करता है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पद्म सम्मान से नवाजे गए सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि भारत उनके समृद्ध व विविध योगदानों और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में उनके प्रयासों का सम्मान करता है। 

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “पद्म पुरस्कारों से सम्मानित सभी लोगों को बधाई। भारत उनके समृद्ध व विविध योगदानों और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में उनके प्रयासों का सम्मान करता है।” 

राष्ट्रपति ने 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों के लिए मंजूरी दी है। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। सात लोगों को मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुना गया है। पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित नामों में महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक और गुजरात से आठ-आठ व्यक्ति शामिल हैं। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, संपग्र सरकार में विदेश मंत्री रह चुके एस एम कृष्णा और तबला वादक जाकिर हुसैन सहित छह लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। मुलायम सिंह यादव के साथ ही डॉक्टर दिलीप महालनाबिस और मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!