Lok Sabha Election 2024: कल यूपी से चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे PM मोदी, मेरठ में होगी जनसभा

Edited By Yaspal,Updated: 30 Mar, 2024 06:23 PM

pm modi will start the election campaign from up tomorrow

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को एक रैली संबोधित कर राज्‍य में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को एक रैली संबोधित कर राज्‍य में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस रैली में मेरठ के अलावा बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे। भाजपा मुख्यालय से प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को प्रधानमंत्री की रैली के समन्वय की जिम्मेदारी दी गयी है।

चुनाव प्रबंधन में पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री की मेरठ रैली पश्चिमी उप्र में मील का पत्थर साबित होगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) इस बार राज्य की सभी 80 सीट पर जीत हासिल करेगा।'' उत्तर प्रदेश में 80 सीट पर सभी सात चरणों में चुनाव होने हैं जिसकी शुरुआत पश्चिमी उप्र से हो रही है। पहले चरण के तहत बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को मतदान होगा। हालांकि मेरठ और बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

मेरठ से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा, ‘‘यह 2024 के चुनाव की पहली रैली है। कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री क्रांति धरा मेरठ से चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।'' मेरठ के एक अधिकारी ने बताया कि मेरठ में 31 मार्च को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली के मद्देनजर सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत रैली स्थल के आठ किमी के दायरे में हवाई प्रदर्शन, ड्रोन, पतंग या गुब्बारे उड़ाना प्रतिबंधित कर दिया है।

जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में आदेशों का सख्ती से पालन कराएं। मेरठ में भाजपा ने इस बार रामानंद सागर कृत धारावाहिक ‘रामायण' में राम की भूमिका निभाने के बाद विख्यात हुए अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। एक राजनीतिक जानकार ने बताया, ‘‘ अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की मूर्ति इसी वर्ष 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मोदी राज्‍य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत भी अरुण गोविल के क्षेत्र से कर रहे हैं, जो राम की भूमिका निभाने के बाद पूरे देश में आदर के साथ पहचाने जाते हैं।'' अरुण गोविल भी प्रधानमंत्री के मंच पर मौजूद रह सकते हैं।

NDA के नेता भी रहेंगे मौजूद
जाट बहुल पश्चिम उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का प्रभाव है और अभी हाल ही में रालोद भाजपा नीत राजग में शामिल हो गया। भाजपा और रालोद ने मोदी की रैली के लिए व्यापक तैयारी की है। भाजपा की जिला इकाई के प्रमुख शिवकुमार राणा ने बताया कि केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर रविवार शाम साढ़े तीन बजे होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में बसों, कारों और ट्रैक्टर के जरिए भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

भाजपा के सहयोगी रालोद के प्रवक्ता आतिर रिजवी ने बताया कि रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह भाजपा के साथ मंच साझा करेंगे। भाजपा तथा रालोद नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की रैली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न, गन्ना किसान से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास पर चर्चा होगी। केंद्र सरकार ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न' प्रदान किया है। चौधरी चरण सिंह रालोद प्रमुख जयंत के पितामह और रालोद संस्थापक दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के पिता थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!